Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

गॉल, 16 अगस्त (भाषा) भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।

भारत ने टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 288 रन बनाए थे। पहले दिन का आकर्षण देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक रहा।

पडिक्कल 178 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन, जबकि ऋषभ पंत 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 77 रन बनाकर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 150 रन की साझेदारी की थी। राहुल को हाथ में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था।

बारिश ने लगातार दूसरे दिन खेल में खलल डाला। पहले दिन के दूसरे और तीसरे सत्र में भी बारिश के कारण खेल बाधित रहा था था।

भाषा

पंत

पंत