Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

हर्जलिया (इजराइल), 15 अगस्त (भाषा) इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया।

हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच नवाचार और मित्रता की ‘असीम’ है, लेकिन 'सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है'

नेतन्याहू ने शनिवार शाम को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत और मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई।’’

इजराइली प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया, 'भारत और इजराइल को सिर्फ एक साल के अंतराल में आजादी मिली थी। हम दो ऐसी प्राचीन सभ्यताएं हैं जो अपने लोगों के बेहतर भविष्य और खुशहाली के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं,'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा नवाचार और हमारी दोस्ती असीम है। सबसे बेहतरीन दौर तो अभी आना बाकी है!'

पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष