Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हैदराबाद में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंदिर का प्रबंधक हिरासत में

हैदराबाद, 15 अगस्त (भाषा) हैदराबाद के पास स्थित एक मंदिर के 66 वर्षीय प्रबंधक को मंदिर परिसर के भीतर एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त को हुई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रामचंद्रपुरम थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना