Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

वन अधिकारी की करंट लगने से मौत मामले में बिजली के तार बिछाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, 15 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में जंगली जानवरों को मारने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए बिजली के तार वाले जाल की चपेट में आने से वन बीट अधिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 अगस्त की रात हुई। सूचना मिली थी कि नकिरेपेटा वन क्षेत्र में शिकारियों ने जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए बिजली के तार के जाल लगाए हैं। इसके बाद वन बीट अधिकारी बी. नवीन (37) अन्य वन कर्मियों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, इलाके में आरोपियों की तलाश के दौरान नवीन 11 केवी के बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित रूप से इस घटना में शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तार और बिजली का जाल बिछाने में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है।

भाषा शोभना संतोष

संतोष