Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बिजली कंपनी ने बगैर सूचना दिए नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा, ओडिशा सरकार ने जांच के आदेश दिए

भुवनेश्वर, 15 अगस्त (भाषा) क्योंझर जिले में बाढ़ की स्थिति के दौरान अधिकारियों को सूचित किए बिना बैतरणी नदी में कथित तौर पर अतिरिक्त पानी छोड़ने के मामले में ओडिशा सरकार ने शनिवार को एक निजी बिजली उत्पादन कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा कि पानी छोड़े जाने से क्योंझर जिले के कुछ हिस्सों में स्थिति और बिगड़ गई।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक निजी बिजली उत्पादन कंपनी ने अधिकारियों या जिला प्रशासन को सूचित किए बिना बैतरणी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ दिया, जिससे क्योंझर जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई।’’

पुजारी ने कहा कि उन्होंने क्योंझर के जिलाधिकारी को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी ने पिछले मानसून के दौरान भी ऐसी ही समस्या पैदा की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।’’

भाषा

प्रचेता संतोष

संतोष