Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गुजरात के सूरत और बनासकांठा में मिलावटी घी जब्त

अहमदाबाद, 15 अगस्त (भाषा) गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियमन प्रशासन और पुलिस ने सूरत तथा बनासकांठा जिलों में छापेमारी कर मिलावटी होने के संदेह वाले घी को जब्त किया है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारियों ने कामरेज तालुका के धोरन पारडी गांव स्थित हिंदवा ड्रीम इंडस्ट्रियल एस्टेट में केवल फूड प्रोडक्ट फैक्टरी पर छापा मारा।

इसमें कहा गया, ‘‘यह फैक्टरी बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी और बाहर से फैक्टरी में ताला लगाकर कथित रूप से नकली और मिलावटी घी का निर्माण तथा पैकेजिंग कर रही थी।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि टीम ने ‘‘श्री अनमोल रतन काउ घी’’ ब्रांड नाम से पैक किए गए 5,157 लीटर घी को जब्त किया, जिसकी कीमत 26.12 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावा, मिलावट के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किए जा रहे 3.63 लाख रुपये मूल्य के 1,485 किलोग्राम पाम ऑयल और 285 किलोग्राम सोयाबीन तेल को भी जब्त किया गया। जब्त किए गए उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

वहीं, अधिकारियों ने डीसा में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की और 6.22 लाख रुपये मूल्य का 987 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि ये छापेमारी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पनशेरिया के निर्देश पर की गई।

भाषा आशीष संतोष

संतोष