Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

डेनमार्क में संधू और शर्मा कट से चूके

केर्टेमिंडे (डेनमार्क), 15 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू और शुभंकर शर्मा शनिवार को डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप में कट हासिल करने से चूक गए।

इस तरह डीपी वर्ल्ड टूर पर उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा।

संधू ने 72 और 71 के कार्ड खेलने से कट लाइन से एक शॉट पीछे रह गए। वह लगातार चौथी बार कट से चूके।

वहीं शर्मा ने मार्च के पहले हफ्ते के बाद से डीपी वर्ल्ड टूर पर बस एक बार कट हासिल किया है। वह टर्किश एयरलाइंस ओपन में संयुक्त रूप से 65वें स्थान पर रहे।

भारतीय जोड़ी अगले सप्ताह होने वाली नेक्सो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द