Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पंजाब के होशियारपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में बीएसएफ जवान गिरफ्तार

होशियारपुर, 15 अगस्त (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी अमरजीत सिंह, शेखमत्ता गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रमा की शादी अमरजीत सिंह से करीब 12 साल पहले हुई थी। मामला रमा के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही रमा को उसका पति कथित तौर पर प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था।

प्राथमिकी के मुताबिक, 14 अगस्त को तड़के करीब चार बजे रमा के पिता राम चंद को सूचना मिली कि अमरजीत सिंह ने फोन कर बताया है कि रमा घर की छत से गिर गई है और उसे हाजीपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

राम चंद और परिवार के अन्य सदस्य जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने रमा को मृत पाया। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रमा की उसके पति ने कथित रूप से पिटाई कर हत्या कर दी।

हाजीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत