गुरुग्राम, 15 अगस्त (भाषा) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को गुरुग्राम पुलिस के 41 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस के अनुसार, इन अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए हैं। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण पाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) राजेंद्र को अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वहीं, अन्य सम्मानित पुलिसकर्मियों में मानेसर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मीना कुमारी शामिल हैं।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अत्तर सिंह, मोहम्मद जाहिद, गिरिराज, संजय, संदीप कुमार, सतपाल और सुभाष चंद को सम्मानित किया गया।
अन्य सम्मानित पुलिसकर्मियों में एएसआई सदरामा, धर्मेंद्र, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, अमित, हरीश, रामदिया, सुनील कुमार, विवेक, बृज मोहन, अजय कुमार, सरिता और संदीप रहे।
इसके साथ ही हेड कांस्टेबल नीलम, इंद्रजीत, अनिल, प्रदीप और ओम प्रकाश तथा कांस्टेबल जयवीर, शमशेर, नवीन, मनजीत, नरेंद्र कुमार, कवल, मनजीत, दीपक, चंचल, प्रदीप और विशेष पुलिस अधिकारी वेदपाल को भी सम्मानित किया गया।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित परेड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
भाषा प्रचेता दिलीप
दिलीप