नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कम से कम 17 पक्षी या तो मारे गए या घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को अपराह्न दो बजे से रात नौ बजे के बीच पक्षियों के घायल होने या मृत पाए जाने के संबंध में 17 फोन आये। विभाग ने पक्षियों की प्रजातियों या घायल और मृत पक्षियों का अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया।
अधिकारियों के अनुसार, ये घटनाएं स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जारी पतंगबाजी के दौरान हुईं, जिसमें पक्षी पतंग की डोर में फंस गए। अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने इन कॉल पर कार्रवाई की और संबंधित मामलों में मदद पहुंचाई।
भाषा
अमित माधव
माधव