Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के स्मृतिका वॉर मेमोरियल पहुंचे छात्र, सैनिक और उनके परिवार

लखनऊ, 15 अगस्त (भाषा) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को छात्रों, सैनिकों और उनके परिवारों ने लखनऊ स्थित ‘स्मृतिका वॉर मेमोरियल’ का दौरा किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत स्मृतिका वॉर मेमोरियल देशभक्ति के उत्साह से भर गया। सैनिक स्कूल लखनऊ के छात्रों के साथ ही लखनऊ मिलिट्री स्टेशन के सैनिकों और उनके परिवारों ने यहां भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और गौरवशाली परंपराओं को जाना।

बयान के अनुसार, बॉर्डर बंकरों के मॉडल और हथियारों की प्रदर्शनी के माध्यम से कराए गए मार्गदर्शित भ्रमण में युवा आगंतुकों को सैनिकों के जीवन की झलक दिखाई गई। इसके बाद शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा लेकर पहुंचे बच्चों ने कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बनाया।

एएमसी सेंटर एंड कॉलेज और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने शाम को देशभक्ति और सैन्य धुनों से गुंजायमान कर दिया।

इस कार्यक्रम का समापन साहस, बलिदान और सेवा की गाथाओं को दर्शाने वाले लेजर लाइट एवं साउंड शो के साथ हुआ।

भाषा

आनन्द रवि कांत