Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

जिम्मेदार सरकार का कर्तव्य है कि महान विचारकों से जुड़े संस्थानों का विकास करे : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि श्री अरबिंदो जैसी महान हस्तियों से जुड़े संस्थानों का विकास करना और उनकी शिक्षाएं युवा पीढ़ी तक पहुंचें, यह सुनिश्चित करना एक 'जिम्मेदार सरकार' का कर्तव्य है।

श्री अरबिंदो भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्शनिक अरबिंदो के राष्ट्रवादी तथा क्रांतिकारी विचार आज के भारत में भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा, श्री अरबिंदो जैसे महान पुरुषों के कार्यों के इर्द-गिर्द बनी ऐसी सभी संस्थाओं का रखरखाव और विकास करना तथा नई पीढ़ी के बीच उनकी शिक्षाओं का प्रसार करना एक जिम्मेदार सरकार का कर्तव्य है।’’

उन्होंने ऐसे प्रयासों में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार पत्र ‘वंदे मातरम्’ का संपादन अरबिंदो ने किया था तथा उनके ऐसे योगदानों को विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि अरबिंदो से जुड़े संस्थानों के प्रबंधन की ओर से बुनियादी ढांचे से संबंधित किसी कमी की जानकारी सरकार को दी जाती है, तो सरकार उस पर गौर करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस विरासत को संरक्षित किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने याद किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दिन सलाह दी थी कि विकास के साथ-साथ राज्य की विरासत को भी संरक्षित किया जाए।

उन्होंने अरबिंद के दर्शन के अनुरूप योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप