Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

असम: बाढ़ सहायता और सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधायक अखिल गोगोई का अनशन

गुवाहाटी, 15 अगस्त (भाषा) रायजोर दल के अध्यक्ष और विधायक अखिल गोगोई ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अधिक आर्थिक मुआवजे और भीषण सैलाब के कारणों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आठ घंटे का अनशन किया।

गोगोई ने सुबह आठ बजे से शिवसागर जिला आयुक्त कार्यालय के सामने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन से यह प्रदर्शन किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्षी विधायक गोगोई ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी मांग है कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दे। लोगों के पूरे घर और सामान नष्ट हो गए हैं। राज्य सरकार ने कुछ लोगों को 15,000 रुपये दिए हैं। यह पर्याप्त नहीं है।'

उन्होंने दावा किया कि अगर असम में आई इतनी भयानक बाढ़ देश के किसी अन्य राज्य में आई होती, तो केंद्र सरकार तुरंत इसे 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित कर देती।

शिवसागर के विधायक ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर पर्याप्त केंद्रीय सहायता हासिल करने में 'नाकाम' रहने का आरोप लगाया।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप