नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि125 दिवस संपूर्णलीड मोदी
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण पर सभी दलों का समर्थन मांगा, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान किया
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू कराने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि अब यह मुद्दा ‘‘राजनीतिक अखाड़े का शिकार’’ नहीं बने रहना चाहिए तथा 50 प्रतिशत आबादी को नीति निर्माण में बराबरी का मौका मिलना चाहिए।
दि141 मोदी नक्सल विपक्ष
‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी हताशा का संकेत, असहमति को निशाना बनाने की कोशिश: विपक्ष
नयी दिल्ली, विपक्ष ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह असहमति को निशाना बनाने के लिए ऐसे विशेषणों का इस्तेमाल कर रहे हैं तथा यह उनकी हताशा का स्पष्ट संकेत भी है।
दि159 भाजपा कांग्रेस तीसरीलीड वंदे मातरम्
भाजपा ने सोनिया पर ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण को लेकर आपत्ति का आरोप लगाया, कांग्रेस ने नकारा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के गायन पर आपत्ति जताई।
प्रादे47 झारखंड छात्र प्रदर्शन लीड तिरंगा
नौकरी अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा’
रांची, झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।
प्रादे114 हरियाणा लीड प्रदर्शन
हरियाणा में डेयरी संचालक की हत्या: प्रदर्शनकारियों की हांसी पुलिस से झड़प, एसपी व डीएसपी घायल
हांसी, हांसी में डेयरी संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को राज्य के स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में रोके जाने पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
दि162 दिल्ली डीटीसी पिंक टिकट
दिल्ली सरकार ने महिला यात्रियों के लिए पिंक टिकट सुविधा अगस्त के अंत तक बढ़ाई
नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों के लिए कागजी 'पिंक टिकट' सुविधा को एक बार फिर 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
प्रादे112 तेलंगाना रेवंत बीआरएस
तेलंगाना में संकट पैदा करने की मंशा से बीआरएस नेताओं ने तंत्र-मंत्र किया : रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि उसके नेताओं ने कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए तंत्र-मंत्र किया और सवाल किया कि उन्होंने मंदिरों की अपनी यात्राओं को गुप्त क्यों रखा।
प्रादे79 राजस्थान दिवस शर्मा
राजस्थान में लागू होगी समान नागरिक संहिता : भजनलाल शर्मा
बीकानेर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद-44 की भावना के अनुरूप ‘राजस्थान नागरिक संहिता, 2026’ विधेयक लाएगी, जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रावधान है।
प्रादे48 उत्तराखंड सुरंग हादसा बचाव
मायापुर-पीपलकोटी सुरंग हादसा: लापता एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
चमोली, उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। लापता एक और श्रमिक का शव बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया है, जबकि सुरंग में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ4 अप्रत्याशित लाभ कर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया
नयी दिल्ली, सरकार ने 15 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।
वि25 इंडोनेशिया पांचवीं लीड भूकंप
इंडोनेशिया के तट पर भूकंप, 40 लोगों की मौत
मौमेरे (इंडोनेशिया), इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।
खेल23 खेल हॉकी लीड भारत
हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने वेल्स को हराकर विश्व कप में शानदार शुरूआत की
एम्सटेलवीन, पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने के इरादे से उतरी भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पूल डी के पहले मैच में शनिवार को वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की।
भाषा शफीक माधव
माधव