Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

उप्र : लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लड़कों की मौत

लखीमपुर खीरी, 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पलिया कोतवाली क्षेत्र के पतिहन गांव निवासी आनंद (13) और शिवा (16) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पांचों नाबालिग लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलिया-दुधवा मार्ग पर फरसहिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल रोहित, अनीकेत और अतीश को पहले पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पलिया के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कार चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत