नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) अनुभव अग्रवाल समूह की कंपनी अगस्त्य ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित ओरवाकल औद्योगिक क्षेत्र में 7,800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 12 गीगावाट क्षमता के एकीकृत इनगॉट और वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की शनिवार को घोषणा की।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह विस्तार उसकी मौजूदा सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमताओं का पूरक होगा।
परियोजना के तहत 12-12 गीगावाट क्षमता के एकीकृत इंगोट और वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे अगस्त्य एनर्जी की घरेलू विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी और भारत के सौर विनिर्माण क्षेत्र में घरेलू स्तर पर मूल्यवर्धन बढ़ेगा।
अनुभव अग्रवाल समूह (एएजी) के चेयरमैन अनुभव अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगस्त्य एनर्जी में हमारा 7,800 करोड़ रुपये का निवेश भारत के ऊर्जा बदलाव में हमारे दीर्घकालिक विश्वास और बड़े पैमाने पर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमताएं विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
भाषा योगेश
योगेश