Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कूथट्टुकुलम सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी पर राष्ट्रीय ध्वज के अनादर का मामला दर्ज

कोच्चि, 15 अगस्त (भाषा) कूथट्टुकुलम स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ इमारत की ग्रिल पर बहुत कम ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज बांधकर उसका अनादर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कूथट्टुकुलम पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने के बाद कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार (ग्रिल) को ताला लगा दिया गया था, जहां यह राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ मिला।

प्राथमिकी के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज जमीन से महज 1.29 मीटर की ऊंचाई पर बंधा हुआ था। पुलिस ने कहा कि इतनी कम ऊंचाई पर ध्वज बांधना राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने के समान है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक हटाया।

प्राप्त शिकायत के आधार पर, कूथट्टुकुलम पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के आरोप में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा दो के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ध्वज बांधने वाले संबंधित कर्मचारी का ब्योरा जुटाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप