कोलकाता, 15 अगस्त (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नादिया जिला प्रशासन द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा को उनके निर्वाचन क्षेत्र के एक 'सर्किट हाउस' से बाहर निकालने के कथित प्रयास के मामले में शनिवार को उनका समर्थन किया।
इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के लिए कदम उठा रही है।
माकपा के पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने मोइत्रा से फोन पर बात की है और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता जॉन ब्रिटास को संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है।
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सलीम ने यहां पत्रकारों से कहा, 'अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से आवाजाही करना किसी सांसद या विधायक का विशेषाधिकार है।'
सलीम ने कहा कि कई मुद्दों पर मोइत्रा के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन वह इस बात पर कायम हैं कि क्षेत्र की सांसद होने के नाते उन्हें सर्किट हाउस में शांतिपूर्वक ठहरने का अधिकार है।
भाषा सुमित माधव
माधव