Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

नादिया सर्किट हाउस मामला: थरूर ने महुआ मोइत्रा का किया समर्थन

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के प्रति शनिवार को एकजुटता व्यक्त की और कहा कि जब “भीड़ उनके पीछे पड़ी हो”, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है। थरूर की यह टिप्पणी नादिया जिला प्रशासन द्वारा उन्हें (मोइत्रा को) सर्किट हाउस कथित तौर पर खाली करने के लिए कहे जाने के बाद आई।

थरूर ने कहा कि सभी लोकतंत्र समर्थकों को मोइत्रा के मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा होना चाहिए। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा, ‘‘अगर अपने सिद्धांतों पर कायम रहने की कीमत यह है कि भीड़ उनके पीछे पड़ी है, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है, न कि उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए कहना।”

थरूर ने ‘स्टैंड विद महुआ’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि लोकतंत्र में ऐसी बुनियादी बातों को अलग से बताने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, खासकर उस दिन तो बिल्कुल नहीं, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम के निर्णायक पड़ाव पर पहुंचने का प्रतीक है।

मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर नादिया जिला प्रशासन द्वारा कथित तौर पर उन्हें सर्किट हाउस खाली करने के लिए मजबूर करने के प्रयास में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्हें शुरुआत में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली इस संपत्ति में एक कमरा आवंटित किया गया था।

कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित उत्पीड़न के खिलाफ अदालत का रुख करने की चेतावनी भी दी है। उनका दावा है कि शुक्रवार रात सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और परिसर छोड़ने से इनकार करने पर उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

भाषा

अमित पवनेश

पवनेश