Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

संजय राउत ने महिला आरक्षण कानून लागू नहीं होने पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगे

मुंबई, 15 अगस्त (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि संसद से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून अब तक लागू क्यों नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने यह भी कहा कि जिनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें सत्ता युवाओं को सौंप देनी चाहिए।

लाल किले की प्राचीर से संबोधन में मोदी ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए भी कई घोषणाएं कीं।

राउत ने कहा कि देश हमेशा युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘जिनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें सत्ता युवा शक्ति को सौंप देनी चाहिए। यह देश के लिए सच्ची भेंट होगी।’’

राउत ने कहा, ‘‘महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि इसे लागू करें और यह भी जवाब दें कि उन्होंने अब तक इसे लागू क्यों नहीं किया।’’

इस बीच, राउत ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) नेता अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किए गए ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है।

शिवसेना (उबाठा) सांसद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने वालों के बच्चे विदेशों में पढ़ाई करते हैं।

भाषा आशीष माधव

माधव