Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अमिताभ बच्चन, करीना कपूर समेत कई हस्तियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन समेत विभिन्न हस्तियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

बच्चन ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर हाथ में झंडा लिए एक वीडियो साझा किया और लिखा,“स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

करीना ने भारत के झंडे की तस्वीर वाली एक ‘कलाकृति’ साझा की और लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिस पर 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' लिखा था।

सुनील शेट्टी ने हाथ में झंडा लिए अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं... सदैव गौरवपूर्ण। हमेशा आभारी।”

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिस पर 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' लिखा था।

सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर झंडे की तस्वीर साझा की और लिखा, “यह आजादी, एकता और उन सभी चीजों की भावना है, जिन पर हमें गर्व है।”

उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर झंडे का एक वीडियो साझा किया।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर झंडों वाली एक तस्वीर साझा की।

अली अब्बास जफर ने कहा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

प्रियंका चोपड़ा ने भी झंडे की एक तस्वीर साझा की।

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर साझा किया, जिस पर 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' लिखा था।

अजय देवगन ने कहा, 'आजादी के नाम... स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ, रश्मिका मंदाना, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी समेत विभिन्न कलाकारों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भाषा जोहेब माधव

माधव