पुणे, 15 अगस्त (भाषा) कर्नाटक, बिहार और मिजोरम ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन शनिवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
डिवीजन ‘बी’ में कर्नाटक ने पूल बी के मुकाबले में उत्तराखंड को 6-1 से हराया जबकि बिहार ने गोवा पर 6-0 की शानदार जीत दर्ज की।
डिवीजन ‘बी’ के पूल ए में मिजोरम ने केरल को 2-0 से मात दी। इसी पूल में असम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आंध्र प्रदेश को 2-1 से हराया।
डिवीजन ‘सी’ के पूल बी में गुजरात ने पुडुचेरी को 3-1 से पराजित किया।
डिवीजन ‘सी’ के अन्य मुकाबलों में पूल ए में दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव ने हॉकी अरुणाचल को 2-0 से हराया।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द