Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड के लातेहार में कंटेनर ट्रक ने ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

लातेहार, 15 अगस्त (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शाम करीब पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ।

चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप