Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

दिग्गज बांग्ला फिल्मकार राजा सेन को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया

कोलकाता, 15 अगस्त (भाषा) बांग्ला फिल्मों के दिग्गज निर्देशक राजा सेन को गंभीर हालत में यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। फिल्म जगत से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेन (70) ने ‘आत्मीय साजन’ और ‘लेबोरेटरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह कई वर्ष से उम्र संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और वह ‘वेंटिलेटर’ पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, सेन कुछ साल पहले फिल्म ‘माया मृदंग’ की शूटिंग के दौरान सेट पर गिरने के कारण पीठ में गंभीर चोट लगने के बाद से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सेन के करीबी सूत्र ने बताया कि तब इस चोट को गंभीर नहीं माना गया था, लेकिन बाद में इसका असर उनकी चलने-फिरने की क्षमता पर पड़ा।

सूत्र ने बताया कि इस साल की शुरुआत में उनके शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी आ गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई चिकित्सकीय जांच में एक जटिल तंत्रिका संबंधी समस्या का पता चला, जिसके बाद फरवरी में उनकी बड़ी सर्जरी की गई।

सूत्र ने कहा कि सर्जरी के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन हाल में फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनके परिवार और बांग्ला फिल्म जगत में चिंता बढ़ गई है।

भाषा जोहेब माधव

माधव