Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पंजाब: मान ने शांति भंग करने के लिए प्रयासरत ताकतों को कड़ी चेतावनी दी

फिरोजपुर, 15 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश कर रही शक्तियों को शनिवार को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि पंजाबी ऐसी ताकतों को सिर उठाने नहीं देंगे।

मान ने यहां 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मान ने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं उन ताकतों को कड़ी चेतावनी देता हूं, जो पंजाब की शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने की ताक में हैं।'

उन्होंने कहा, 'पंजाब की पवित्र धरती हमेशा एकता और सद्भाव का संदेश देती रही है और हम वो लोग हैं, जो सभी की भलाई के लिए कामना करते हैं - 'सरबत दा भला'। यहां केवल प्रेम के फूल ही खिल सकते हैं और पनप सकते हैं, नफरत के फूल नहीं। पंजाब के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को पंजाबी सिर उठाने नहीं देंगे।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश