Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि125 दिवस संपूर्णलीड मोदी

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण पर सभी दलों का समर्थन मांगा, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान किया

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू कराने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि अब यह मुद्दा ‘‘राजनीतिक अखाड़े का शिकार’’ नहीं बने रहना चाहिए तथा 50 प्रतिशत आबादी को नीति निर्माण में बराबरी का मौका मिलना चाहिए।

दि141 मोदी नक्सल विपक्ष

‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी हताशा का संकेत, असहमति को निशाना बनाने की कोशिश: विपक्ष

नयी दिल्ली, विपक्ष ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह असहमति को निशाना बनाने के लिए ऐसे विशेषणों का इस्तेमाल कर रहे हैं तथा यह उनकी हताशा का स्पष्ट संकेत भी है।

दि137 भाजपा कांग्रेस दूसरीलीड वंदे मातरम्

भाजपा ने सोनिया पर ‘वंदे मातरम्’ को लेकर आपत्ति का आरोप लगाया, कांग्रेस ने खंडन किया

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के गायन पर आपत्ति जताई। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है।

प्रादे73 महाराष्ट्र दूसरी लीड भागवत

युवा हमारी जनसांख्यिकीय शक्ति, सही दिशा मिले तो लाभ होगा: भागवत

नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि युवा देश की जनसांख्यिकीय शक्ति हैं और यदि उनकी क्षमता का सही उपयोग किया जाए तो देश ‘विश्वगुरु’ बनेगा, वरना वे भविष्य में समाज पर बोझ बन सकते हैं।

प्रादे47 झारखंड छात्र प्रदर्शन लीड तिरंगा

नौकरी अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

रांची, झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।

प्रादे79 राजस्थान दिवस शर्मा

राजस्थान में लागू होगी समान नागरिक संहिता : भजनलाल शर्मा

बीकानेर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद-44 की भावना के अनुरूप ‘राजस्थान नागरिक संहिता, 2026’ विधेयक लाएगी, जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रावधान है।

प्रादे48 उत्तराखंड सुरंग हादसा बचाव

मायापुर-पीपलकोटी सुरंग हादसा: लापता एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

चमोली, उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। लापता एक और श्रमिक का शव बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया है, जबकि सुरंग में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे77 कश्मीर दुर्घटना चिनाब नदी

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वाहन चिनाब नदी में गिरा, पांच लोगों की मौत

जम्मू, किश्तवाड़ जिले के याइवन के दच्छन इलाके में शनिवार को एक महिंद्रा स्कॉर्पियो के सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे78 हरियाणा प्रदर्शन

हरियाणा में डेयरी संचालक की हत्या: प्रदर्शनकारियों की हांसी पुलिस से झड़प, एसपी व डीएसपी घायल

चंडीगढ़/हांसी, हरियाणा के हांसी में शनिवार को एक डेयरी संचालक की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी राज्य स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की ओर जाने का जबरन प्रयास कर रहे थे।

अर्थ4 अप्रत्याशित लाभ कर

सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया

नयी दिल्ली, सरकार ने 15 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।

वि12 इंडोनेशिया तीसरी लीड भूकंप

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 20 लोगों की मौत

मौमेरे (इंडोनेशिया), इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

खेल17 खेल बैडमिंटन साइना

भारत को ‘खेल राष्ट्र’ कहे जाने के लिए पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना होगा: साइना

मुंबई, ओलंपिक पदक विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि भारत को ‘खेल राष्ट्र’ कहलाने के लिए बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी से अधिक जरूरी है कि वह वैश्विक पदक तालिका में शीर्ष देशों में शामिल हो।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि18 अफगानिस्तान शिक्षा

मैंने लड़कियों की स्कूली शिक्षा पर तालिबान के प्रतिबंध को झेला है, दुबारा ऐसा देखना बेहद दर्दनाक

ओटावा, तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में वापस लौटने के कुछ ही हफ्तों के भीतर लड़कियों के कक्षा छह से आगे की पढ़ाई करने पर रोक लगा दी थी। यह प्रतिबंध अब तक नहीं हटाया गया है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश