Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन बनाये

गॉल, 15 अगस्त (भाषा) देवदत्त पडिक्कल की नाबाद शतकीय पारी से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शनिवार को 73 ओवर में दो विकेट पर 288 रन बनाये।

पडिक्कल 178 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 36 गेंदों में दो चौकों की मदद से 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 77 रन के अपने स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने टेस्ट में पहला शतक जड़ने वाले पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

उन्हें हालांकि बांह में ऐंठन और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।

श्रीलंकाई गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने भारत के कप्तान शुभमन गिल को 16 रन पर आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

भारत का पहला विकेट युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा, जो दिन के पहले घंटे में 32 रन बनाकर रन आउट हुए।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता