Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कभी नक्सली गढ़ रहे कर्रेगुट्टा पहाड़ पर अब शान से लहरा रहा तिरंगा: शाह

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कभी नक्सली आतंक का गढ़ रहे कर्रेगुट्टा पहाड़ पर अब तिरंगा शान से लहरा रहा है।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस पहाड़ पर स्वतंत्रता का उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब देशभक्ति की गूंज है। लाल मिट्टी पर लहराता तिरंगा नक्सल मुक्त नए बस्तर की ताकत, प्रगति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।’’

छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक चली बस्तर तिरंगा यात्रा का शुक्रवार को समापन हुआ। करीब 600 किलोमीटर की यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजरी, जिन्हें कभी माओवादी गढ़ माना जाता था। यात्रा के समापन पर बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिससे इस क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने पूरी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व किया। इस यात्रा में कई जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और सामुदायिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

इस यात्रा का अंतिम पड़ाव कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र था, जिसे लंबे समय तक छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के मजबूत ठिकाने के रूप में देखा जाता था। इस इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवाद विरोधी एक बड़ा अभियान भी चलाया था।

भाषा आशीष शोभना

शोभना