Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप में वेल्स को 3-1 से हराया

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड), 15 अगस्त (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर जीत से शुरूआत की।

भारत ने संजय के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 11वें मिनट में किए गोल से पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली थी।

हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में तीसरा गोल दागा।

सैम वेल्श ने चौथे क्वार्टर के 11वें मिनट में वेल्स के लिए एकमात्र गोल किया।

भाषा मोना नमिता

नमिता