Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

उप्र : इटावा में अस्पताल से बाल अपचारी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इटावा, 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुर स्थित बाल संरक्षण गृह में निरुद्ध 16 वर्षीय एक बाल अपचारी शनिवार को अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (नगर) अवनीश कुमार ने बताया कि बाल अपचारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी उमाशंकर और अमन कुमार उसकी देखरेख कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बाल अपचारी शौचालय जाने के बहाने बाहर निकला और कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाल अपचारी को 26 जनवरी को कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसे राहतपुर स्थित बाल संरक्षण गृह में रखा गया था।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस बाल अपचारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत