नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को यहां 30, पृथ्वीराज रोड स्थित अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया।
आडवाणी (98) ने अपने करीबी परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आडवाणी पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर तिरंगा फहराते रहे हैं।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश