नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) इस्पात विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25.76 प्रतिशत बढ़कर 19.04 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 15.14 करोड़ रुपये का कमाया था।
बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 176.68 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 153.54 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के चेयरमैन राम गोपाल बंसल ने एक अलग बयान में कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2026-27 की मजबूत शुरुआत की है। इसमें मुनाफे में अच्छी वृद्धि और रणनीतिक विस्तार में लगातार प्रगति देखने को मिली है। कंपनी की कर पूर्व आर्य (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर 22.2 प्रतिशत बढ़ी और ईबीआईटीडीए मार्जिन 25.1 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 147 आधार अंक अधिक है।’’
भाषा यासिर योगेश
योगेश
योगेश