Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि ईमानदारी से काम करना, आजादी की रक्षा करना: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

श्रीनगर, 15 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

देश के लिए अपनी जान देने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उपराज्यपाल ने आजादी के लिए किए गए कठिन सफर, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

सिन्हा ने इस साल प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, 'इस ऐतिहासिक दिन पर मैं सभी नागरिकों के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माताओं और भारत माता के उन बहादुर सपूतों और बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आइए, हम एक शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू कश्मीर तथा एक महान राष्ट्र के निर्माण के उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करें। हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ईमानदारी से काम करने और अपनी कठिन परिश्रम से हासिल की गई आजादी की रक्षा करने का संकल्प लें।'

उन्होंने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए भारत के वैश्विक नेता के रूप में उभरने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया।

भाषा

शुभम माधव

माधव