वर्धा, 15 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक निजी बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस हादसे में तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह हिंगणघाट शहर में हुई, जिसके बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया, 'एक निजी बस ने स्कूल जाने वाली तीन लड़कियों के दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा आंबेडकर स्कूल के पास हुआ।'
उन्होंने बताया कि मृतक छात्राओं की पहचान समृद्धि रूपक धामसे (15), आरुही राजू चावरे (17) और मिसबाह जावेद शेख (17) के तौर पर हुई। सभी छात्राएं वर्धा जिले की निवासी थीं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश