Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

हर्जलिया (इजराइल), 15 अगस्त (भाषा) इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया।

हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने भी शुभकामनाएं दीं।

पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।

भारत के मिशन ने इजराइल में ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम सुबह जल्दी शुरू किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

राजदूत जे. पी. सिंह ने लोगों द्वारा लगाए जा रहे देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा फहराया। समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुई।

इस बीच, इजराइल में भारतीय समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

तिरंगा फहराने के बाद भारतीय मिशन ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश