Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पडिक्कल और राहुल के नाबाद अर्धशतकों से भारत ने चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 197 रन बनाये

गॉल, 15 अगस्त (भाषा) देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 84) और लोकेश राहुल (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले के शुरुआती दिन शनिवार को चायकाल तक एक विकेट पर 197 रन बना लिए।

पडिक्कल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

भाषा

आनन्द

आनन्द