Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड के बोकारो में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत

बोकारो (झारखंड), 15 अगस्त (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे।

पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

भाषा रंजन शफीक

शफीक