Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

देश जाग चुका है, कोई हमारी स्वतंत्रता और संविधान नहीं छीन सकता : उद्धव ठाकरे

मुंबई, 15 अगस्त (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि देश जाग चुका है और कई कोशिशों के बावजूद कोई भी नागरिकों की स्वतंत्रता नहीं छीन सकता।

ठाकरे ने यहां पार्टी मुख्यालय शिवसेना भवन के बाहर तिरंगा फहराया और माना जा रहा है कि उनका यह बयान युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में है।

उन्होंने कहा, “कई कोशिशों के बावजूद कोई हमारी स्वतंत्रता नहीं छीन सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम न तो अंदरूनी लोगों के और न ही बाहरी लोगों के गुलाम बनेंगे। जिनके लिए यह संदेश है, हम उन्हें यह संदेश दे रहे हैं।”

ठाकरे ने नयी दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शिवसेना (उबाठा) का समर्थन दिया था।

उन्होंने कहा, “देश जाग चुका है और अब कोई हमारे संविधान या स्वतंत्रता को छूने की कोशिश नहीं करेगा।”

भाषा रंजन गोला

गोला