Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच के पास गोवा के डीजीपी बेहोश होकर गिरे, हालत स्थिर

पणजी, 15 अगस्त (भाषा) गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक कुमार शनिवार को पणजी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच के पास बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि डीजीपी शरीर में पानी की कमी के कारण बेहोश हुए।

कुमार को समारोह स्थल से स्ट्रेचर पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गोवा पुलिस ने कहा कि उनकी स्थिति सामान्य है।

यह घटना स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरित कर रहे थे। डीजीपी असहज महसूस होने पर मंच से नीचे उतरे और उन्होंने पानी पिया जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

गोवा पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई है। सब कुछ सामान्य है।”

भाषा रंजन सिम्मी

सिम्मी