नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि125 दिवस संपूर्णलीड मोदी
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण पर सभी दलों का समर्थन मांगा, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान किया
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू कराने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि अब यह मुद्दा ‘‘राजनीतिक अखाड़े का शिकार’’ नहीं बने रहना चाहिए तथा 50 प्रतिशत आबादी को नीति निर्माण में बराबरी का मौका मिलना चाहिए।
दि101 दिवस मोदी फ्री कोचिंग
प्रधानमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की घोषणा की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके।
दि36 दिवस वंदे मातरम्
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’
नयी दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।
दि118 दिवस लीड कांग्रेस
कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलती है, भाजपा-आरएसएस शांति भंग करना चाहते हैं : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने की बात करती है ताकि देश में शांति कायम रहे, जबकि भाजपा, आरएसएस और मौजूदा सरकार शांति भंग करना चाहते हैं।
प्रादे39 झारखंड छात्र प्रदर्शन तिरंगा
नौकरी अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा’
रांची, झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।
प्रादे35 महाराष्ट्र लीड भागवत
युवा हमारी जनसांख्यिकीय शक्ति, सही दिशा मिले तो लाभ होगा वरना समाज पर बोझ बन सकते हैं: भागवत
नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि युवा देश की जनसांख्यिकीय शक्ति हैं और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो राष्ट्र को इससे बहुत लाभ होगा, वरना वे भविष्य में समाज पर बोझ बन सकते हैं।
अर्थ3 दिवस मोदी अर्थव्यवस्था
भारत 12 वर्षों में 'फ्रेजाइल 5' से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने कार्यकाल के दौरान देश द्वारा की गई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश पिछले 12 वर्षों में 'फ्रेजाइल फाइव' से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में बदल गया है।
अर्थ4 अप्रत्याशित लाभ कर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया
नयी दिल्ली, सरकार ने 15 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।
खेल2 खेल दिवस मोदी खेल
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार, प्रतिभा खोज अभियान से अधिक भागीदारी तय होगी: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है और और इसमें देश की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा।
वि13 दिवस विश्व शुभकामनाएं
दुनिया के प्रमुख साझेदार देशों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं
काठमांडू/सिंगापुर, भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदार देशों ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वि12 इंडोनेशिया तीसरी लीड भूकंप
इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 20 लोगों की मौत
मौमेरे (इंडोनेशिया), इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
भाषा
गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल