गॉल, 15 अगस्त (भाषा) भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां बारिश के कारण लंच के बाद का खेल समय पर शुरू नहीं हो पाया।
लंच के दौरान बारिश आ गई जिसके कारण मैदानकर्मियों को कवर बिछाने पड़े।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक एक विकेट पर 101 रन बनाए थे।
लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।
भाषा
पंत
पंत