Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

प्रधानमंत्री के जेब के रुमाल को लेकर कांग्रेस का तंज: आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं

(शीर्षक में मामूली सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदरी की जेब में लगे तिरंगे रंग वाले रुमाल (पॉकेट स्क्वायर) को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह भारत के बजाय आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मोदी ने सफेद कुर्ते और चॉकलेट भूरे रंग की सदरी के साथ राजस्थान और गुजरात की संस्कृति में प्रचलित पारंपरिक पगड़ी पहनी थी। उन्होंने अपनी सदरी में केसरिया, हरे और सफेद रंग के तीन रुमाल भी लगाए थे।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने कहा कि तिरंगे को प्रदर्शित करने वाले ये रुमाल सही क्रम में नहीं थे।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेडा ने प्रधानमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लगता है साहब ने उर्दू में तिरंगा पहना है। या फिर भारत की जगह आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।’’

भाषा हक हक रंजन

रंजन गोला

गोला