Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने विद्यालयों के लिए एआई शिक्षा कार्यक्रम की घोषणा की

बेंगलुरु, 15 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को राज्यभर के विद्यालयों में कृत्रिम मेधा (एआई) की शिक्षा शुरू करने और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘एआई अक्षर अभियान’ एवं ‘कोडिंग गुरुकुल’ कार्यक्रम की घोषणा की।

शिवकुमार ने यहां ‘फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड’ में स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम अब प्रौद्योगिकी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। एआई अभियान और कोडिंग गुरुकुल- यह आपका युग है, एक नया युग।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आज के युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए पहले ही कार्यक्रम तैयार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विद्यालयों में छठी कक्षा से एआई की शिक्षा शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी उद्देश्य से आज मैं ‘एआई अक्षर अभियान और कोडिंग गुरुकुल’ नामक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा कर रहा हूं।’’

शिवकुमार ने कहा कि सरकार बेंगलुरु में भारत का पहला सरकारी एआई विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के पहले सरकारी एआई विश्वविद्यालय के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। मैं कर्नाटक के बेंगलुरु में एआई विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा पहले ही कर चुका हूं और इसके लिए कार्यक्रम भी तैयार कर रहा हूं।’’

उन्होंने प्रौद्योगिकी युग के लिए कर्नाटक के युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से विद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन

रंजन