बैरकपुर, 15 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में हुगली नदी के तट पर बने गांधी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
राज्य के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने भी वहां पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पार्क में एकत्र हुए।
राज्यपाल बाद में कोलकाता में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
भाषा खारी रंजन
रंजन
रंजन