Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बीजिंग में भारतीय राजदूत ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

बीजिंग, 15 अगस्त (भाषा) चीन में भारत के राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ध्वजारोहण के बाद, उपस्थित जनसमूह दूतावास परिसर के सभागार में एकत्र हुआ, जहां दुरईस्वामी ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सिलसिले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

इसके बाद, प्रवासी भारतीय समुदाय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

भारतीय मिशन की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट के अनुसार शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एक समारोह में तिरंगा फहराया, जिसमें प्रवासी भारतीय समुदाय के 400 सदस्यों और भारत समर्थकों ने भाग लिया।

भाषा खारी रंजन

रंजन