चेन्नई, 15 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार प्रशासनिक मामलों में केंद्र सरकार का सहयोग करेगी, लेकिन उन नीतियों का हमेशा विरोध करेगी जो राज्य के अधिकारों के खिलाफ होंगी।
विजय ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों और सरकार के खिलाफ रची जाने वाली साजिशों को नाकाम किया जाएगा।
विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना भी आजादी के समान है और उनकी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार का राजस्व निजी व्यक्तियों के पास जाने’’ से रोका गया है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
भाषा
सिम्मी गोला
गोला
गोला