Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

महिला आरक्षण लागू करने में सभी दल सहयोग करें, महिलाओं को हक दिलाएं : मोदी

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि वे लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व हासिल कर देश की नीति निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा दशकों से “राजनीति के अखाड़े का शिकार” रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं सभी राजनीतिक दलों से लाल किले की प्राचीर से और तिरंगे झंडे की छाया में आग्रह करता हूं कि महिला आरक्षण लागू करके महिला सम्मान में आप भी जुड़िए, आप भी श्रेय लीजिए, लेकिन माताओं-बहनों को उनका हक दिलाइए।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, ताकि वे देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा सकें।

मोदी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने यह आह्वान उस वक्त किया है जब सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है।

इस साल अप्रैल में विपक्ष के विरोध के कारण विधेयक पारित नहीं हो पाया था।

भाषा हक हक रंजन

रंजन