Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में भाग लेंगे

पुणे, 15 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में पार्टी के अभियान ‘छात्रों की गूंज’ में भाग लेंगे।

गांधी ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को उजागर करने के लिए 17 जून को राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी।

उन्होंने 17 जुलाई देहरादून और आठ अगस्त को प्रयागराज में इस कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे चरण को संबोधित किया था।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का चौथा चरण 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा और वह महिला केंद्रित मुद्दों को उठाएंगे।’’

भाषा

खारी रंजन

रंजन