Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

नागपुर, 15 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार सुबह 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे महल क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के स्वयंसेवकों और प्रचारकों ने भाग लिया।

भागवत सुबह साढ़े नौ बजे यहां कस्तूरचंद पार्क में लोकमत मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे।

दिन में बाद में, संघ रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित करेगा और नागपुर के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक पथ संचलन निकालेगा।

भाषा खारी रंजन

रंजन