Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए रहेंगे बादल

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, और लाल किले पर होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान भी बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

लाल किला क्षेत्र के लिए जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने शनिवार सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा, ‘‘आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग दो से चार मिलीमीटर तक बहुत हल्की बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है।’’

पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि दोपहर से शाम के बीच लगभग तीन मिमी तक बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है।

शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए हुए थे और सतही हवाएं शांत थीं। आईएमडी के अनुसार, आज तड़के बारिश दर्ज नहीं की गई।

भाषा गोला रंजन

रंजन

रंजन